यूपीः विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस ने महिलाओं पर भांजी लाठियां, कई गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 05:17 PM (IST)

आगराः आगरा में पुलिस के तांडव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो महिलाओं पर लाठीचार्ज करते हुए दिख रहे है। दरअसल मामला आगरा के ग्रामीण क्षेत्र बरहन के गांव सती का है। जहां जमीन के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद उग्र हुई भीड़ के विरोध पर पुलिस और पीएससी ने महिलाओं और पुरुषों पर जमकर लाठियां भांजी। लाठीचार्ज में एक गर्भवती महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई और डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल हो गई हैं। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक थाना बरहन के नगला सती में त्यागी समाज और दूसरे ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच जमीन का विवाद है। यहां शनिवार त्यागी पक्ष के द्वारा अचानक विवादित जमीन के गड्ढे को भरने का काम शुरू किया गया। गड्ढे भरने के काम पर ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसके बाद घटनास्थल पर महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हो गए और जमकर एक दूसरे का विरोध करने लगे। तभी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
PunjabKesari
सूचना पर वहां पुलिस और पीएसी की टीम पहुंच गई। महिलाओं और लोगों ने जब उनके सामने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बाद में पीएसी व पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसी दौरान किसी ने पुलिस के ताडंव की वीडियो बना ली, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
PunjabKesariउधर, नायब तहसीलदार गजेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और लोक व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें रविंद्र सहित 2 दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static