वाराणसीः प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 05:13 PM (IST)

वाराणसीः वाराणसी में रविवार एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां ने घंटे में आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा कि फैक्ट्री में आग शार्ट सर्किट से लगी है।

दरअसल मंडुआडीह थाना क्षेत्र में मड़ौली में विकास जायसवाल का प्लास्टिक की फैक्ट्री है। जिसमे प्लास्टिक की रस्सी और अन्य प्लास्टिक के सामान बनाएं जाते है। आज अचानक कारखाने में आग लग गई। कारखाने में रखे प्लास्टिक आग के चपेट में आने से विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के लोगों ने अपने संसाधनों से आग को काबू करने की कोशिश किया, लेकिन नाकाम रहें।

फैक्ट्री के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना पदी। मौके पर 3 गाड़ियों ने घंटों मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक विकाश जायसवाल ने कहा कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी है। इसमें लाखों का बना और कच्चा माल समेत मशीने जल कर खाक हो गई है। कोई हताहत नहीं हुआ है।

UP LATEST NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static