पत्नी के साथ अंतरंग पलों का बनाया वीडियो, अब कर रहा है यह डिमांड

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 12:35 PM (IST)

आगरा: हाईप्रोफाइल मामले में एक युवती ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसके पति ने अप्राकृतिक कृत्य कर उसका वीडियो बना लिया 
और अब दोस्तों के साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि युवक ने खुद को दिल्ली में आई.ए.एस. बताकर शादी रचाई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर जांच में जुट गई है।

मामला आगरा का है, यहां ताजगंज क्षेत्र निवासी एक युवती एलिशा (बदला हुआ नाम) की शादी पिछली साल जुलाई 2016 में एटा के अवागढ़ निवासी युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को दिल्ली में आई.ए.एस. बताया था। परिवार ने युवक पर भरोसा किया और बिना किसी जांच-पड़ताल के युवती की शादी तय कर दी।

शादी में युवती के पिता ने करीब 21 लाख रुपए से अधिक खर्च किए लेकिन शादी के बाद से ससुराल में युवती का उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुरालीजन ताने देने लगे। बाद में उसे पता चला कि पति आई.ए.एस. नहीं है। युवती ने बताया कि पति उसके साथ अप्राकृतिक सैक्स करता है। दबाव बनाकर कई बार अप्राकृतिक सैक्स किया, इसके उसने अश्लील वीडियो बना लिए हैं। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर दोस्तों से दोस्ती का दबाव बनाने लगा।

विरोध करने पर घर से अलग रखा
युवती का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे शास्त्रीपुरम में अलग घर में रखने लगे। पति इस अश्लील वीडियो को इंटरनैट पर डालने की धमकी देने लगा। इसी 11 जुलाई को उसे बैल्ट से पीटा। महिला ने पुलिस को सूचना दी तब पति अपने घरवालों के साथ भाग गया। पीड़िता का कहना है कि शादी करने के लिए पति को उसके घरवालों ने आई.ए.एस. बताया था लेकिन वह आई.ए.एस. नहीं निकला। वहीं अब वह होंडा सिटी की डिमांड कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static