वाह ताज: दुनिया के 10 शीर्ष दर्शनीय स्थलों में प्रेम का प्रतीक भी शामिल

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 09:05 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: एक सर्वेक्षण में दुनिया के 10 शीर्ष दर्शनीय स्थलों में भारत का ताजमहल दूसरे नंबर पर है। इस साल के ‘टॉप 10 ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड’ (लैंडमार्क) में शामिल होने वाला ताजमहल एकमात्र भारतीय स्थल है। आगरा स्थित ताजमहल को प्रेम का प्रतीक कहा जाता है और यह दुनिया के प्रमुख आश्चर्यों में से एक है।

इस सूची में शीर्ष पर है कम्बोडिया का अंगोर वाट। सूची में अबुधाबी स्थित शेख जायद ग्रांड मोस्क्यू सैंटर, स्पेन स्थित मेजक्यूता कैथेड्रल डे कोर्डोबो व वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर्स बासिलिया, माचू पिकू (पेरू) व चीन की महान दीवार शामिल हैं।

एशिया सूची में भारत से आमेर का किला 12वें व हरिमंदिर साहिब  को 16वें स्थान पर रखा गया है। सूची में भारत के 10 सबसे दर्शनीय स्थलों में ताजमहल पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: आमेर किला (जयपुर), स्वामीनारायण अक्षरधाम (दिल्ली), बांद्रा वर्ली समुद्री मार्ग (मुम्बई), कुतुब मीनार (दिल्ली), आगरा किला, श्री हरिमंदिर साहिब (अमृतसर), हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), गेटवे ऑफ इंडिया (मुम्बई) व मेहरानगढ़ का किला (जोधपुर) को रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static