जब नहीं मिटा पाए अमीरी और गरीबी का फर्क तब प्रेमीजोड़े ने उठाया एेसा कदम

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 02:05 PM (IST)

इलाहाबाद: गरीब लड़का और अमीर लड़की की लव स्टोरी आपने फिल्मों में देखी होगी। फिल्मी कहानी में हीरो अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाता है, लेकिन असल जिन्दगी में परिजनों व पुलिस के रूप में प्यार के दुश्मनों का सामना यहां प्रेमी युगल नहीं कर सके। नए यमुना ब्रिज से कूद कर दोनों ने अपनी जान दे दी

अमीर लड़की को था बस कंडक्टर से प्यार
दरअसल मामला सराय ममरेज के बरियावां बारी गांव का है। यहां रहने वाली छात्रा को अपने स्कूल बस के कंडक्टर से प्यार हो गया था। प्यार परवान चढा तो कसमे-वादे हुए। परिजनों ने प्रतिबंध लगाया और छात्रा की शादी दूसरे जगह तय हुई। जब दोनों प्रेमी को लगा कि अब जुदाई तय है तो जहर खाकर यमुना में कूद गए।

दोनों की आशिकी के थे चर्चे
इलाहाबाद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बरियावां बारी गांव के रहने वाले सूर्य कुमार (सभी नाम परिवर्तित) इलाके के बड़े व्यवसाई है। इनकी 2 बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी राधा इस वर्ष बारहवीं में पढ़ रही थी। वह स्कूल बस से कॉलेज जाती थी। स्कूल बस पर कन्डक्टर के तौर पर 23 साल का श्याम नौकरी करता था। राधा और श्याम की नजरें आते-जाते मिलने लगीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जल्द ही प्यार का इजहार हुआ और इनके इश्क के चर्चे पूरे कालेज में हो गए

दोनों घर छोड़कर भागे
वहीं राधा-श्याम की प्रेम कहानी जब परिजनों तक पहुंची तो राधा को जमकर फटकार लगाई गई, लेकिन जितना प्रतिबंध लग रहा था। दोनों का प्यार उतना ही परवान चढ रहा था। दोनों मोबाइल पर बात करते थे। चोरो छिपे मिलते थे। राधा और श्याम ने एक दूसरे के लिए घर छोड़ने का फैसला किया और बीती रात राधा  घर से भाग निकली। रास्ते में श्याम पहले से ही खड़ा था।

प्रेमिका के पिता ने दर्ज कराया केस
दोनों वहां से सीधे इलाहाबाद आए और दोस्तों से संपर्क कर दूसरे राज्य में जाकर बसने की तैयारी करने लगे। घर से भागने के बाद स‍िमरन के प‍िता ने श्याम पर क‍िडनैप‍िंग का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने राधा के फोन पर संपर्क किया तो बात हो गई। एफआईआर की बात बताते हुए राधा को वापस आने का दबाव बनाया गया।

पुलिस केस से सहमे युगल ने दी जान
एफआईआर से दोनों बहुत घबरा गए। उन्हे लगा कि अब वह साथ जी नहीं पाएंगे। दोनो ने निर्णय किया कि वह अपनी जान दे देंगे। दोनो ने पहले जहरीला पदार्थ निगला फिर यमुना ब्रिज पर पहुंचे। एक दूसरे का हाथ थामा और यमुना में छलांग लगा दी। घटना में दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की भी पुष्टि हुई है।

UP HINDI NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static