3 महीने के बाद जब पति लौटा घर तो पत्नी ने पीछे से कर दिया ऐसा कारनामा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 04:12 PM (IST)

औरैयाः उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां गार्ड की नौकरी कर रहा पति जब तीन महिने बाद अपने घर लौटा। तो घर पर जो नजारा था उसे देखकर वह हैरान रह गया। दरअसल, पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी। इतना ही नहीं पत्नी उसे घर में घुसने नहीं दे रही थी और उसके साथ मारपीट करने लगी। अब हार कर पति ने इसकी शिकायत थाने में की है।

जानकारी के मुताबिक मामला ककोर इलाके का है, यहां के निवासी राजकुमार ने सोमवार को जिला मुख्यालय में डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमार ने बताया कि वह 3 माह से दिल्ली में प्राइवेट स्कूल में गार्ड था। छुट्टी पर जब वह घर आया तो घर में उसकी पत्नी एक लड़का व लड़की रहते हैं। साथ ही उसने बताया कि उसका बीवी से अभी तलाक नहीं हुआ है। लेकिन पत्नी ने दूसरे गांव के एक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली है।

उसने बताया कि वह जब भी घर पर आता है। बीवी उसके साथ मारपीट करने लगती है। परेशान पति ने बीवी को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static