अवैध संबंधों का था शक, विवाद बढ़ा तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 04:31 PM (IST)

बलरामपुर(उत्तर प्रदेश): जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने अस मामले की उक्त जानकारी दी। इस हमले में मां को बचाने गई 2 बेटियां भी गंभीर रुप से घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार मझोवा गांव निवासी सतीश चन्द्र शुक्ला को शक था कि उसकी पत्नी पद्मा (38) का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर परिवार में अकसर विवाद होता था। सुबह इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। उन्होंने बताया कि आक्रोश में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी पद्मा के सिर पर वार कर दिया। पद्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

मां को बचाने के लिए दौड़ी 2 बेटियों पर भी शुक्ला ने हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया और घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गम्भीर हालत देखते हुए गोंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की मृतका के ससुर की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static