योगी सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ किया धोखाः राज बब्बर

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 04:59 PM (IST)

आगराः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आगरा आए थे। उन्होंने 'हक मांगों आंदोलन' में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राज बब्बर ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज बब्बर ने कहा कि 'सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है।'

किसानों की कर्ज माफी के नाम पर केवल धोखा दिया
'हक़ मांगो आंदोलन' के तहत आगरा के खंडौली और शमशाबाद में कांग्रेस ने किसान सभाओं का आयोजन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी इन सभाओं में भाग लेने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'भाजपा को देश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर मोदी को केंद्र में और योगी को प्रदेश में सत्ता सौंपी, लेकिन केंद्र सरकार ने रोजगार, फसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी, किसानों की कर्ज माफी के नाम पर केवल धोखा दिया है।' 

सड़क निर्माण पर उठाए सवाल
राज बब्बर ने कहा कि 'ज्यादा बहुमत से भाजपाइयों की मानसिकता खराब हो रही है।' उन्होंने योगी सरकार के सड़कों के गड्ढ़ा मुक्ति अभियान पर सवाल करते हुए कहा कि 'सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के लिए 4250 करोड़ रुपए खर्च हुआ था। जिसमें से मात्र 1250 करोड़ ही खर्च हुआ है, जो यह बताता है कि कितनपा काम हकीकत में हुआ है।'

UP NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static