योगीराज में भी नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार, लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 11:19 AM (IST)

आगरा: भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भाजपा की सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। हाल ही के दिनों में आगरा में शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी को विजीलैंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद भी भ्रष्टाचारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। आगरा में भ्रष्टाचार के आरोप एक लेखपाल पर लगे हैं। किसान के कुरा बंटवारे के लिए लेखपाल ने 10 हजार रुपए मांगे, तो उसका वीडियो किसान ने बना लिया। इसके बाद जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामला आगरा के खेरागढ़ तहसील का है। यहां के एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लेखपाल ने पीड़ित किसान से हजारों रुपए की रिश्वत ली है। तहसील खेरागढ़ के नगला मोना के पीड़ित किसान जीवन सिंह ने खेरागढ़ के लेखपाल ओमवीर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किसान का कुरा बंटवारा कराने के प्रार्थना पत्र की जांच पर रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने रिश्वत देते लेखपाल का वीडियो बना लिया जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित किसान कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static