पुलिस वीरता सम्मान समारोह में पहुंचे CM, जवानों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 02:43 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को बन्नू स्कूल ग्राउण्ड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस वीरता सम्मान- 2017  समारोह में शामिल होकर पुलिस के जवानों को सम्मानित किया। सीेएम ने समारोह में कहा कि पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य के 156 पुलिस थानों के लिए विशेष पुलिस सहायता निधि प्रदान की जा रही है।

रावत ने कार्यक्रम में एसटीएफ देहरादून के उप निरीक्षक आशुतोष सिंह, सीपीयू देहरादून के उपनिरीक्षक दीवान सिंह ग्वाल, उप निरीक्षक महिपाल सिंह, उधम सिंह नगर से हेड कांस्टेबल जगत सिंह बेलवाल, देहरादून के यातायात कांस्टेबल विजय प्रसाद एवं देहरादून की महिला कांस्टेबल मनाली राठी को पुलिस वीरता सम्मान-2017 से सम्मानित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static