CM ने किया यमुनाघाटी का दौरा, कहा- जनता की समस्याओं का होगा निवारण

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 02:20 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यमुनाघाटी का दौरा किया। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास में कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा का आधार बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदार और अच्छी सरकार का निर्माण किया जाएगा। हमारी सरकार केवल योजनाओं की घोषणा करने में नहीं बल्कि उन पर अमल करने में विश्वास रखती है। सीएम ने कहा कि देहरादून में संस्कृतिग्राम का निर्माण किया जाएगा।

त्रिवेन्द्र रावत ने गैरसेंण में पानी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए पिण्डर नदी से पानी लिया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करने के लिए झील निर्माण की अनुमति भी दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static