CM योगी के पिता अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 05:35 PM (IST)
देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में मिलने पहुंचे।
हिमालयन अस्पताल, जाॅलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी की कुशलक्षेम पूछी। श्री बिष्ट जी की सेहत में सुधार हो रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। pic.twitter.com/2kB3usNwBC
— Trivendra S Rawat (@tsrawatbjp) March 13, 2018
जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनकी तबीयत काफी खराब थी। उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्रेमचन्द अग्रवाल ने मिलने के उपरान्त बताया कि अाज उनकी हालत सामान्य है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के मूल निवासी हैं। पंचूर में अब भी उनका परिवार रहता है।