सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 04:44 PM (IST)

ऊधमसिंह नगर(यामीन मालिक): उत्तराखंड के जिले उधमसिंह नगर में किसानों की धान की फसल ना बिकने से आक्रोशित होकर किसानों ने खटीमा तहसील में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने धान की फसल जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।

आक्रोशित किसानों का कहना है कि एक तरफ उनकी धान की फसल को धान तोल केंद्रों में नहीं तोला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ राईस मिलर्स भी उनके धान को नहीं खरीद रहे है। किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी फसलों की बिक्री नहीं होती है तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static