देहरादून के ट्रंचिंग ग्राउंड में फैली आग

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 05:14 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी के सहस्त्रधारा ट्रंचिंग ग्राउंड में आग फैलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई है। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

नगर आयुक्त द्वारा ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया है। आग और धुएं से निपटने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम के टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 30 नवंबर तक ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फैंका जाना है। 

जांच अधिकारियों द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है ताकि पुलिस आगे पुलिस आगे की कार्रवाई कर सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static