सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे देवभूमि, 3 दिनों तक उठाएंगे शांतवादियों का लुत्फ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 04:50 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार रजनीकांत तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश स्थित अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रहमलीन स्वामी दयानंद आश्रम में पहुंचकर स्वामी दयानंद की प्रतिमा के दर्शन किए। 
PunjabKesari
उसके पश्चात पूजा अर्चना कर ध्यान लगाकर गुरु का स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम का भी भ्रमण किया। तीन दिनों तक दयानंद आश्रम में रुकने के दौरान वह द्वारहाट भी जाएंगे। रजनीकांत दयानंद आश्रम के ट्रस्टी भी है। 

बता दें कि रजनीकांत सिनेमा जगत में सालों तक धमाल मचाने के बाद अब अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे है। रजनीकांत शांतवादियों में दिवंगत गुरु के आशीर्वाद और पहाड़ की शांति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रहे है। तीन दिनों तक वह उत्तराखंड की शांतवादियों में रहेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static