घर की छत पर फायरिंग करते 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 10:32 AM (IST)

देहरादून: पुलिस ने देर रात घर की छत पर फायरिंग करते 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना राजपुर को कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजेश्वर नगर फेस-2 में किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग की जा रही है। 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजपुर फोर्स के साथ राजेश्वर नगर पहुंचे तो राजेश्वर नगर फेज-2 मकान नंबर-53 में छत पर 2 व्यक्ति दिखाई दिए, जो फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर थानाध्यक्ष राजपुर मकान में पहुंचे तथा मौके पर उपस्थित 2 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ मे आरोपियों ने अपना नाम विरेंद्र यादव पुत्र धर्मपाल यादव निवासी राजेश्वर नगर फेस-2 आईटी पार्क थाना राजपुर तथा सुनील शर्मा पुत्र सुरेंद्र पाल शर्मा निवासी आईटी पार्क बताया।  मौके से पुलिस द्वारा 1 राइफल, 2 जिंदा कारतूस तथा कारतूस के 2 खाली खोखे बरामद किए गए। आरोपी राइफल रखने का लाइसैंस नहीं दिखा सके।

पुलिस ने बताया कि विरेंद्र यादव प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करता है तथा सुनील शर्मा विरेंद्र यादव के यहां गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और फायरिंग करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static