अनियंत्रित होकर बस खड्ड में पलटी, महिला की हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 05:27 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली देहरादून मार्ग भगवानपुर में किशनपुर गांव के निकट फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस खड्ड में जा गिरी। जिससे एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 कर्मचारी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक मिनी बस भगवानपुर स्थित पो. कैंप केम कंपनी की थी। बस सुबह सभी कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री जा रही थी। वहीं बस चालक ने सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के लिए अपना संचालन खो दिया। जिसके चलते बस पेड़ से टकरा कर खड्ड में जा गिरी।

वहीं इस हादसे में एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static