शहरी विकास मंत्री ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 03:37 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने एसएमजेएन डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल जलाकर किया। इस दौरान प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा खेल अधीक्षक डा. नलिनी जैन ने मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने प्रतियोगिता में शामिल डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं में उत्साह भरते हुए कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आगे बढ़ने के लिए अच्छा माध्यम सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए अलेकों प्रतियोगिताएं राज्यभर में करवा रही है। 

इस मौके पर प्राचार्य ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने मंद कौशिक का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त खेल अधिकारी सुनील डोभाल ने कहा कि हरिद्वार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static