लूट का विरोध करना अॉटो चालक को पड़ा मंहगा

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2015 - 12:27 PM (IST)

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के खंदौली क्षेत्र में एक आटो लूटने का विरोध करने पर 3 बदमाश कल देर रात आंख में मिर्च झोंकने के बाद चालक का गला रेतकर गंभीर रुप से घायल करके फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि खंदौली के गांव आबिदगढ़ निवासी लक्ष्मी नरायन उर्फ गिलगिल (20) रात करीब 10 बजे जब घर लौट रहा था तभी आगरा-जलेसर मार्ग पर 3 बदमाश आटो रूकवा कर उस पर सवार हो गए।

इसके बाद आटो लूटने के इरादे से बदमाशों ने गिलगिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और विरोध करने पर उसका गला रेत दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।