दूल्हे की इस हरकत से भड़की दुल्हन, भिजवाया जेल

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2016 - 03:59 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दूल्हे को जयमाला के बाद दोस्तों के कहने पर दुल्हन को नचाने की जिद करना महंगा पड़ गया। जयमाला के बाद नाच रहे दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को भी अपने साथ नचाने के लिए कहा। बस फिर क्या था दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा और उसे नाचने के लिए खींच लिया। 

जानकारी के मुताबिक अागरा से 50 किलोमीटर दूर फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी जितेन्द्र की शादी हाथरस में रहने वाली दुल्हन से हो रही थी। जयमाला होने के बाद डीजे पर नाच रहे दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हन को नचाने की बात कही। जैसे ही दूल्हे ने नाचने के लिए दुल्हन को खीचा तो दूल्हे का ऐसा करने पर दुल्हन भड़क उठी और उसने जमयमाला तोड़ कर शादी करने से इंकार कर दिया। 

वहीं दूसरी तरफ मामले को बढ़ता देख दुल्हन के मामा बीच-बचाव करने आए तो दूल्हे ने उन्हे थप्पड़ मार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता को लेकर थाने चली गई। बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।