BJP में शामिल होंगे स्‍वामी प्रसाद मौर्य : कठेरिया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 07:23 AM (IST)

आगरा: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री राम शंकर कठेरिया ने कहा कि बसपा से नाता तोडऩे वाले स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अंतर्कलह का शिकार है और यही उसके पतन का कारण बनेगा। सपा में भगदड़ मची हुई है और हर कोई सुरक्षित दल की तलाश में है।

उन्होंने बसपा पर रुपए लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की कीमत एक से 5 करोड़ रुपए तय की है इसलिए सब परेशान हैं और बसपा टूट जाएगी।भगवा पर किए गए एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री कठेरिया ने कहा कि हम सब भगवा हैं। भगवा भगवान का नाम है, पूरा देश भगवा है।