तस्वीरों में देखिए... प्रेमी जोड़े ने पहले देखा ताज, खिंचाई फोटो और फिर...

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 09:13 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की हालत खराब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 5 दिनों से गायब थे। 

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा आगरा जिले में ताज का दीदार करने आया था। दोनों ने काफी समय तक वहां पर समय बिताया। उन्होंने मोबाइल फोन पर ताज के साथ कई फोटो भी खिंचवाई। शाम के समय दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए। ट्रेन के आते ही दोनों ने छलांग लगी दी। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों के कपड़ों को चेक कर उनकी पहचान करने की कोशिश की। मौके पर मिले दोनों के सामान से मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के वहां पर पहुंचते ही मृतक युवक की पहचान जाकिर के रूप में व लड़की की पहचान अयोध्या के रूप में हुई। 

वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि मृतकों के मोबाइल से उनकी तस्वीरें मिली हैं। प्रेमी जोड़े के चाचा ने बताया कि दोनों महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं। दोनों एक ही बस्ती में रहते हैं। परिवार के लोग खेती-बाड़ी का काम कर गुजारा करते हैं। दोनों 23 सितंबर 2016 से गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।