UP में भाई, चाचा-भतीजा और भ्रष्टाचार रूपी रावण को उखाड़ फैकेंगे: संगीत सोम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2016 - 10:42 AM (IST)

आगरा: विजय दशमी पर्व पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाजपा विधायक संगीत सोम आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता यही शपथ लेंगे कि उत्तर प्रदेश में भाई, चाचा-भतीजा और भ्रष्टाचार रूपी रावण को उखाड़ फैकेंगे।

राहुल पर बोला हमला
जानकारी के अनुसार संगीत सोम ने राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर कहा कि दुर्भाग्य की बात है की जो खुद 65 साल में कुछ कर नहीं पाए, वे अब सवाल उठा रहे हैं। काम करने वाली सरकार और फौज पर सवाल उठाने वालों को देश की जनता देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी। 

आज़म खान को लिया आड़े हाथ
संगीत सोम ने इसके साथ ही आज़म खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के मंत्री कहते हैं ये विरोधियों की साजिश है और वे ही मिनिस्टर बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता रावण रूपी प्रदेश सरकार को उखाड़ फैंकेगी।