यूपी में अगली सरकार BJP की ही बनेगी: उमा भारती

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2016 - 10:19 AM (IST)

आगरा: केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि उप्र में इस बार भाजपा के पक्ष में माहौल है और निश्चित रूप से 2017 में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

मोदी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं
यह बात उमा भारती ने रविवार को प्रतापपुरा चौराहे पर स्वागत करने आए कार्यकर्त्ताओं के बीच कही। वह मथुरा से ग्वालियर जा रही थीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सपा की पारिवारिक कलह ही उसके विघटन का कारण बनेगी। सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया भर में भारत की ताकत और उसका सम्मान बढ़ा है। 

इस मौके पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र मंत्री अर्जुन सिंह लोधी, पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, शरद चौहान, गोविन्द चाहर, डा. अखिलेश चौहान, भरत शर्मा, ओम प्रकाश चलनी वाले, जिर्राज कुशवाह, धर्मवीर लोधी आदि मौजूद रहे।