BSP सुप्रीमो मायावती की महारैली आज, भीड़ देख उड़ेगी विपक्षियों की नींद

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2016 - 10:01 AM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में बसपा सुप्रीमो मायावती आज एक जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती की रैली को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती की इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के जमा होने क संभावना है। इस रैली में  3 जि‍लों के लोग शामि‍ल होंगे। 

जानकारी के अनुसार इस महारैली के लिए कई बड़े नेताओं ने यहां पि‍छले कई दि‍नों से डेरा डाल दिया था। रैली की सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जिनमें 6 एसपी 12 सीओ के अलावा इंस्‍पेक्‍टर सहि‍त पुलिस पदाधि‍कारी शामि‍ल हैं। रैली के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। 

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती की इस रैली में मायावती के अलावा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, रामअचल राजभर, मुनकाद अली पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे। इन नेताओं के बैठने के लिए अलग बंदोबस्त किया गया है।