Watch Pics: सूअर ने दिया अजीबोगरीब बच्‍चे को जन्‍म, भगवान मान हो रही पूजा

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2016 - 10:57 AM (IST)

इलाहाबाद:  दुनिया चांद और मंगल पर पहुंच चुकी है लेकिन हमारे समाज में आज भी कुछ लोग है जो अंधविश्वास में फंसे हुए है। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद जिले के धूमन गंज में देखने को मिला। यहां एक सूअर ने 7 बच्चों को जन्म दिया। इन बच्चों में से एक बच्चे को सूंड था। लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। बात का पता लगने पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोग उसे भगवान गणेश का मानकर पूजा-पाठ करने लगे।

जानकारी के अनुसार कोटवा गांव के सुरेश चंद्र सूअरों को पालने का काम करते हैं। उनका कहना है कि जन्म इस सूअर का जन्म हुआ तो अंधेरे कमरे में उजाला हो गया। उसकी आंखों में चमक थी और कान हाथी के कानों की तरह बड़े-बड़े थे। उसके मुंह में सूंड जैसा कुछ था। इस बच्चे को देख सभी डर कर बाहर भाग गए।

वहीं दूसरी तरफ जानवरों के डॉक्टर विशाल का कहना है कि बच्चे का पेट में पूरी तरह से विकास न हो पाने के कारण ऐसा होता है। इस भगवान मान कर पूजा-पाठ करना गलत है। उन्होंने इसे अंधविश्वास बताया।