इलाहाबाद में लगे पोस्टर, राहुल गांधी को बताया युग पुरुष ‘अर्जुन’

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2016 - 07:36 AM (IST)

इलाहाबाद: मिशन यू.पी. पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के  14 सितम्बर को इलाहाबाद में रोड शो के लिए पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनके स्वागत में एक ऐसा पोस्टर लगाया है जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं द्वारा लगाए गए इस पोस्टर  में उन्हें युग पुरुष बताते हुए महाभारत काल के वीर अर्जुन के अवतार के रूप में दिखाया गया है।

इस पोस्टर में राहुल गांधी को क्षत्रिय वेश में तीर-कमान लिए हुए उसी अंदाज में दिखाया गया है जैसा महाभारत काल में अर्जुन खौलते हुए तेल में परछाई देखकर ऊपर घूमती हुई मछली की आंख पर निशाना लगाते हैं। कांग्रेसियों ने इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि यू.पी. विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी अपनी पारखी निगाहों से मछली रूपी विरोधी पाॢटयों पर सटीक वार कर उनका खात्मा करेंगे।

इलाहाबाद में कांग्रेस की जिला कमेटी के सचिव हसीब अहमद और शिरीष दुबे की तरफ से तैयार किया गया यह पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाया गया है। पोस्टर में राहुल के साथ ही सोनिया और प्रियंका की भी बड़ी सी तस्वीरें लगी हुई हैं। पोस्टर में सबसे नीचे की लाइन में लिखा हुआ है अर्जुन अवतार युग पुरुष राहुल गांधी का संगम के शहर इलाहाबाद में स्वागत है।