बाढ़ कार्य में लापरवाही बरतने वाली अधिकारी बख्शे नही जाएंगे: शिवपाल

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 03:07 PM (IST)

इलाहाबाद: बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही संगम नगरी इलाहाबाद का सर्वेक्षण करने के बाद लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव अधिकारियों को राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

सर्किट हाउस में समीक्षा से पहले यादव ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ राहत शिविर में जाकर वहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले और दी जा रही व्यवस्थाओं तथा खाद्य सामग्री की जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में लगे विभागों के अधिकारियों की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ अनुशासानात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी जन प्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आलोक वर्मा की शिकायत की गई कि वह फोन से बात नहीं करते हैं और कार्यों में लापरवाही भी करते हैं।

इस पर मंत्री नाराज हुए और जिलाधिकारी संजय कुमार से कहा कि अगर सी.एम.ओ. मनमानी करें तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए तत्काल कार्यमुक्त कर दें।