गुपचुप तरीके से इलाहाबाद पहुंची सोनिया गांधी, खंगाली कमला नेहरू ट्रस्ट की फाइलें (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2016 - 12:18 PM (IST)

इलाहाबाद (सैय्यद अकीब रजा): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अचानक इलाहाबाद पहुंची। वह यहां नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास स्वराज भवन में लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। सोनिया गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। 

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुई। सोनिया गांधी के इलाहाबाद आने के बाद भी इलाहाबाद के दिग्गज कांग्रेसियों को इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं चला कि सोनिया गांधी वहां पर आई हुई हैं। इलाहाबाद में स्वराज भवन पहुंचने पर सोनिया गांधी काफी देर तक नजर आई। यहां पर उन्होंने कुछ जरूरी फाइलों पर निगाह दौड़ाई। 

वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद के कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली फोन घुमाते नजर आए। देर शाम सोनिया गांधी बिना किसी नेता से मिले यहां से रवाना हो गई।