इलाहाबाद में यमुना बाढ़ में गिरी कार, 2 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2016 - 03:34 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नैनी क्षेत्र में यमुना नदी में एक कार गिरने से उस पर सवार 2 लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक ने तैरकर अपनी जान बचाई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छिंदवावन निवासी अम्बुज पाण्डेय (35) अपने मित्र मिचेल इनिस उर्फ बाबा भइया (45) और नैनी निवासी नीरज केसरवानी के साथ एक कार से इलाहाबाद के सिविल लाइन आ रहे थे।

इस दौरान रात करीब 2 बजे डीपीएस स्कूल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। इस हादसे में अम्बुज पाण्डेय और मिचेल की मृत्यु हो गई जबकि नीरज केसरवानी तैरकर किसी बाहर आ गया।