इतनी बुरी लगी पति की वो बात...मासूम बच्‍चों संग उठाया खौफनाक कदम (PICS)

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2016 - 02:27 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को अपने पति की वो बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपने 3 बच्‍चों के साथ खुद को आग लगा ली। इस घटना में चारों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के मुताबिक घटना यहां के मेजा थानाक्षेत्र के अहिरन गांव की है। यहां के निवासी राम कैलाश मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके साथ उनका बेटा सुभाष चंद्र भी वहीं अलग कंपनी में नौकरी करता है। घर पर राम कैलाश की पत्‍नी विमला देवी और सुभाष की पत्‍नी प्रेमकली (43) अपने बच्‍चों के साथ रहती थी। शनिवार की शाम विमला देवी खेत पर गई थी। इसी बीच प्रेमकली अपने बच्‍चों बेटा रामू (10), बेटी लक्ष्मी (5) और ढाई साल का बेटा श्यामू के साथ घर में बंद कर आग लगा ली। 


जैसे ही आग भड़कने लगी तो प्रेमकली ने चिल्‍लाना शुरू किया। आग देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बहुत देर हो चुकी थी। मां के साथ बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं, रामू को गंभीर हालत में एस.आर.एन. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। साथ ही मृतका के भाई लालजी ने कहा कि मेरी बहन को उसका पति और ससुराल के लोग मायके आने नहीं दे रहे थे। रक्षाबंधन के दिन भी उसे मायके नहीं जाने दिए, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।