इलाहाबाद में भी ओबामा से बात कर सकते हैं PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2016 - 04:21 PM (IST)

इलाहाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरत पड़ने पर यहीं से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से बात कर सकते हैं। 2 दिन यहां रहने वाले मोदी के साथ ही अस्थाई रूप से प्रधानमंत्री का मिनी कार्यालय भी यहीं शिफ्ट कर दिया गया है।


दूधिया सफेद रंग के मिनी पी.एम.ओ. में केवल मोदी का ही चित्र लगा है। चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्थापित मिनी पी.एम.ओ. काम कर रहा है। मिनी पी.एम.ओ. से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष से किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।