BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आखिरी दिन, मोदी करेंगे रैली को संबोधित

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2016 - 04:08 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में संगम किनारे बीते रविवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। आज बैठक का आखिरी दिन है। एक हाथ में विकास का एजेंडा और दूसरे हाथ में उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता मिशन उत्तर प्रदेश में भाजपा की रणनीति कुछ इसी तर्ज पर होगी। खेमेबाजी की छिटपुट घटनाओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर हावी होने से रोकते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह संदेश दे दिया है कि केंद्र में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए मिशन 2017 ही मिशन 2019 का भी माध्यम है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन को निर्देश दिया है कि इस ध्येय में अभी से जुटें और लोकसभा चुनाव के बाद जुड़े सदस्यों व कार्यकर्त्ताओं को भी इसमें जोड़ें। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए बल्कि अपने काम से जवाब देना चाहिए। पीएम मोदी आज इलाहाबाद में रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा यूपी में वापिसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसके लिए उसने काफी समय पहले ही मंथन शुरू कर दिया है।