इलाहाबाद में राहुल गांधी करेंगे रोड शो, कई कार्यक्रमों में होंगे शामि‍ल

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2016 - 12:17 PM (IST)

इलाहाबाद: देवरिया से दिल्ली तक जारी कांग्रेस की किसान यात्रा आज इलाहाबाद पहुंच गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राहुल गांधी सुबह 10 बजे आनंद भवन से निकलकर हेमवतीनंदन बहुगुणा की मूर्ति‍ पर माल्‍यार्पण करेंगे।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12 बजे से यहां रोड शो करेंगे। इससे पहले 11 बजे वे महात्‍मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और चंद्रशेखर आजाद की प्रति‍मा पर गए और वहां माल्‍यार्पण कि‍या। वहां से फि‍र स्‍वराज भवन लौट आए।

गणेश वि‍सर्जन को देखते हुए यह प्रयास कि‍या जा रहा है कि‍ राहुल गांधी के काफि‍ले को चंद्रलोक, मानसरोवर, मुट्ठीगंज की ओर से भेजने के बजाए जॉनसेनगंज से सीधे घंटाघर, नीम के पेड़ की ओर से मोड़ दिया जाए और वहां से खुल्दाबाद, करबला, चौफटका फ्लाईओवर, मुंडेरा बाजार, बम्हरौली होते हुए कौशाम्बी में प्रवेश किया जाए। कौशाम्बी के टेवां गांव में शाम 5 बजे खाट पंचायत का आयोजन भी होना है।