शादी का भोजन खाना पड़ा मंहगा, पहुंचे अस्पताल

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2015 - 08:18 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में में आज शाम विषाक्त भोजन खाने से 30 लोग बीमार हो गए। पुलिस के अनुसार जगदीशपुर इलाके वारिसगंज में कल शाम समर बहादुर यादव के यहां जामों क्षेत्र के रामपुर से बारात आई थी। आज बारातियों को खाना खिलाकर विदा करने के बाद वहां रूके घर परिवार और रिश्तेदारों ने भोजन किया। भोजन के बाद अचानक लोगों की तबियत खराब होने लगी।

उन्होंने बताया कि बीमार सभी लोगों को जगदीशपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार शादी में बचे भोजन को खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग से ये लोग बीमार हुए। इस बीच जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. जी.ए. खान का कहना है कि 30 लोगों का इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजनिंग के कारण उनकी तबीयत खराब हुई। सभी का उपचार चल रहा है।