स्मृति ईरानी दो दिवसीय यात्रा पर कल पहुंचेंगी अमेठी

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2016 - 06:54 PM (IST)

अमेठी:  केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर कल अमेठी आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता ईरानी अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतरी थीं। अपनी यात्रा के पहले दिन राज्यसभा सदस्य ईरानी कल दोपहर तिलोई स्थित एसपीएन कालेज के मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। बाद में वह खिचड़ी भोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

इसके बाद ईरानी कल शाम 6 से 8 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगी। रविवार सुबह साढे आठ बजे वह एचएएल अतिथिगृह में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। अफसरों एवं अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद वह दोपहर में नई दिल्ली वापस लौट जाएंगी।