भूमि विवाद के जरिए स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2016 - 03:07 PM (IST)

अमेठी:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक और भूमि विवाद के जरिए गांधी परिवार पर निशाना साधा है। पिछले साल सम्राट साइकिल फैक्ट्री की जमीन को अवैध तरीके से गांधी परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट के नाम हस्तान्तरित करने का आरोप लगाने वाली  ईरानी ने आज कहा कि राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट ने जायस में एक इंटर कालेज की जमीन को अवैध ढंग से हड़पा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में एक इंटर कालेज की स्थापना के लिए ली गई जमीन को राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा हड़पा गया है जो बेहद अफसोसजनक है और इससे उनका असली चेहरा उजागर होता है। इन दिनों इस जमीन पर ट्रस्ट व्यवसायिक प्रतिभा विकास केन्द्र संचालित कर रहा है।