पश्चिम चंपारण में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, 12 घर जलकर राख

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 02:10 PM (IST)

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से अचानक एक घर में आग लग गई। इस हादसे में आसपास के 12 घर जलकर नष्ट हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भावल पलिया गांव में एक ग्रामीण के घर में भोजन पकाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके चलते घर में आग लग गई। वहीं आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते करीब 12 घर जलकर राख हो गए।

Edited By

Ramanjot