वंदे भारत मिशनः कतर की राजधानी दोहा से गया पहुंचे 146 प्रवासी

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 05:44 PM (IST)

गयाः वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देश कतर की राजधानी दोहा से विशेष विमान से 146 प्रवासी सोमवार को बिहार के गया हवाईअड्डा पहुंचे। इनमें चार झारखंड और शेष 142 बिहार के विभिन्न जिलों के हैं।

हवाईअड्डे पर उपस्थित मेडिकल टीम ने यात्रियों की स्क्रीनिंग की और उनके सामानों को सेनेटाइज किया गया। इस दौरान उन्हें वंदे भारत किट भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद यात्रियों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए होटलों, गेस्ट हाउस व मठों में रखा गया है। झारखंड के चार प्रवासियों को एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि इससे पहले रविवार को देश ओमान की राजधानी मस्कट से विशेष विमान से 132 प्रवासी गया हवाईअड्डा पहुंचे थे। इन प्रवासियों में बिहार के 116 और 16 झारखंड के यात्री शामिल थे। वहीं, मंगलवार को दोपहर बाद विश्केक से प्रवासी गया आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static