लूट और कत्ल केस में गिरफ्तार 2 अपराधियों की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 11:02 AM (IST)

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता हुआ एक मामला सामने आया है। लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार 2 लोगों की पुलिस हिरासत में मौत हो गई जिसके बाद से पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूलने शुरू हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर मे दर्ज 68 /2019 मामले में पुलिस ने पूर्वी चंपारण के चकिया के रामाडीह गांव से गुरुफान और तस्लीम नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वे ठीक थे। लोग उनसे मिलने भी आ रहे थे। हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कोई बाहरी चोट नहीं है। यह एक साजिश भी हो सकती है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

prachi