दुर्गा पूजा मेले में लगे झूले में दौड़ा करंट, 2 कर्मचारियों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 02:20 PM (IST)

मधुबनीः बिहार के मधुबनी में दुर्गा पूजा मेले के दाैरान दर्दनाक हादसा हो गया। मेले में लगे झूले में अचानक करंट दौड़ने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मधेपुर थाना के मधेपुर बाजार इलाके की है। बताया जा रहा है कि दो कर्मचारी झूले की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान झूले में करंट दौड़ गया जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, झूला मालिक नालंदा का रहने वाला है। उसके कर्मचारी भी मधुबनी से बाहर के बताए जा रहे हैं। गनीमत यह रही कि हादसे के समय लोग झूले में सवार नहीं थे। 

prachi