बिहार सरकार का बड़ा फेरबदलः 2 आईपीएस और 13 पुलिस उपाधीक्षक का तबादला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 04:18 PM (IST)

पटनाः बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारी और 13 पुलिस उपाधीक्षकों का आज स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) एन. एच. खान ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार को इसी पद पर पटना के दानापुर अनुमंडल तथा आरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरीश राहुल को पटना जिले के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया।

इनके अलावा बिहार पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक खगड़िया (मुख्यालय) अमरकांत झा को कटिहार(सदर) का अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी, विशेष शाखा पटना के पुलिस उपाधीक्षक अनवर जावेद अंसारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज, विशेष कार्यबल पटना में पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार शर्मा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी, गया और पुलिस उपाधीक्षक विशेष कार्यबल पटना संजय कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलसंड सीतामढ़ी के पद पर तबादला किया गया है।

इसके साथ ही सारण के पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) इंद्रजीत बैठा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा, सारण, पुलिस उपाधीक्षक विशेष कार्यबल पटना अरुण कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी मधुबनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी पुष्कर कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया विशेष शाखा, पटना के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा बेगूसराय, अपराध अनुसंधान विभाग पटना के पुलिस उपाधीक्षक मुकुल परिमल पांडे को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेतिया सदर के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

इसी तरह विशेष शाखा पटना के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर अरुण कुमार गुप्ता को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेतिया सदर पंकज कुमार रावत को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय खगड़िया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा बेगूसराय आशीष आनंद को पुलिस उपाधीक्षक सीटीएस नाथनगर के पद पर तबादला किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static