लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद JDU में शामिल हुए RLSP के 2 MLA और 1 MLC

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 03:34 PM (IST)

पटनाः पटनाः बिहार में 40 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में राजग ने 39 सीटों पर जीत हासिल की है। जदयू ने अपने खाते की 17 सीटों में से एक को छोड़कर 16 पर जीत दर्ज की। वहीं महागठबंधन का घटक दल रालोसपा 5 सभी सीटों पर हार गया है। इस करारी हार के बाद राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी(रालोसपा) के दो विधायक और एक एमएलसी जदयू में शामिल हो गए हैं।

रालोसपा के विधायक सुधांशु शेखर, ललन पासवान और एमएलसी संजीव श्याम सिंह जदयू में शामिल हो गए हैं। सुधांशु शेखर, ललन पासवान और संजीव श्याम सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से अलग होकर रालोसपा पर दावा ठोका था। उनका कहना था कि उनकी पार्टी ही असली रालोसपा है।

बता दें कि रालोसपा ने बिहार में महागठबंधन के घटक दल की भूमिका से चुनाव लड़ा था। रालोसपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से सभी सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें उन्हें हार मिली।

prachi