लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 37 गिरफ्तार, 1488 वाहन किए गए जब्त

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 01:49 PM (IST)

पटनाः बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गुरूवार को 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1488 वाहन भी जब्त किए गए।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य के 26 जिलों से अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार सरकारी आदेश (लॉकडाउन के मद्देनजर) का उल्लंघन करने वाले 37 लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और 71 प्राथमिकियां दर्ज की गई।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 1488 वाहन जब्त किए गए और 2379000 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए। बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।

Nitika