औरंगाबादः स्कार्पियो के पलटने से 4 लोगों की मौत, अन्य 3 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 10:40 AM (IST)

औरंगाबादः बिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर स्कार्पियो के पलटने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना औरंगाबाद जिले की है, जहां पर दिलावरपुर गांव निवासी दुधेश्वर यादव अपने बेटे रंजन कुमार की शादी के लिए बात करने गोह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गए थे। वहां से लौटने के क्रम में उनका स्कार्पियो जाजापुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े बिजली पोल में टकरा गया। इसके बाद स्कार्पियो पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

Nitika