2 महिला सिपाही सहित 4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2020 - 08:20 PM (IST)

 

कैमूरः कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन दिन रात एक करके देश की सेवा करने में जुटी हुई है। वहीं अब बिहार में लोगों की सेवा वाले 2 महिला सिपाही सहित 4 पुलिसकर्मी खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई सहित कुल 4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 2 महिला सिपाही भी शामिल हैं। कैमूर में 3 और मधुबनी में 1 पुलिसकर्मी को कोरोना का संक्रमण हुआ है। इसी बीच राहत की बात यह है कि यह सभी पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए थे, जिन्हें आने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत क्वारंटाइन करवा दिया था। इसमें 30 पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिनमें लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही अन्य 26 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसके बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन को सैनिटाइज करवाया गया, जिससे कि संक्रमण का खतरा न रहे।

कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 30 पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए हुए थे। छुट्टी से आने के बाद इन लोगों को तुरंत क्वारंटाइन करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी की सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दे कि पुलिसलाइन से इन पॉजिटिव पुलिस पदाधिकारी का संपर्क नहीं हो पाया, जिससे बड़ा संक्रमण फैलने से बच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static