बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 41 FIR दर्ज, 9 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 01:23 PM (IST)

 

पटनाः बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त दिखाई दे रही है। साथ ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही 9 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 41 प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 531 वाहन जब्त किए गए और 15,87,800 लाख रूपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए।

बता दें कि बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 275 संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 6 पॉजिटिव तथा 266 नेगटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण पाजिटिव 6 मामलों में से मुंगेर निवासी एक मरीज की शनिवार को पटना एम्स में मौत हो गई थी। इसके अतिरिक्त अन्य 2 भी मृतक के परिवार से संबंधित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static