बेगूसरायः बालिका सुधार गृह से फरार हुई 5 बच्चियां , पुलिस ने 4 को किया बरामद

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 11:59 AM (IST)

 

बेगूसरायः बिहार में एक और बालिका सुधार गृह की कार्यव्यवस्था पर सवाल खड़ा करता हुआ मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले में स्थित एक बालिका सुधार गृह से पांच बच्चियां को फरार हो गई। वहीं पुलिस ने बेगूसराय स्टेशन से चार बच्चियों को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर मुहल्ला स्थित बालिका सुधार गृह का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालिका सुधार गृह से पांच बच्चियां फरार हो गई। सभी बच्चियों की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच है। बालिका सुधार गृह के प्रबंधक ने बच्चियों के फरार होने की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने रेल पुलिस के सहयोग से बेगूसराय स्टेशन से चार बच्चियों को बरामद कर लिया है हालांकि एक अन्य बच्ची की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बरामद की गई चार बच्चियों को बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Nitika