छपरा से बरामद 5 लाख 25 हजार के जाली नोट, लोकसभा चुनावों में किया जाना था उपयोग

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 01:37 PM (IST)

छपराः लोकसभा चुनावों से पहले छपरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख 25 हजार रुपए के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सारण जिले के नियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर, कोपा और रिविलगंज में छापेमारी कर जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सारण के एसपी हरि किशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात छापेमारी कर जाली नोट बरामद किए।

एसपी हरि किशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इन जाली नोटों का उपयोग लोकसभा चुनावों के दौरान किया जाना था। साथ ही गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इन जाली नोटों को बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और असम भेजा जाता था। अब तक करीब एक करोड़ से ज्यादा के जाली नोट बाजार में भेजे जा चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static