लॉकडाउन में फंसे बिहार के लोगों की मदद के लिए और 50 करोड़ जारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2020 - 06:20 PM (IST)

पटनाः लॉकडाउन में फंसे बिहार के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार निरंतर अहम उठा रही है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 करोड़ रुपए और जारी करने का निर्देश दिया है।

नीतीश के निर्देश पर 50 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री विशेष सहायता के तहत जारी की जाएगी। इससे पूर्व लॉकडाउन में फंसे लोगों की सहायता के लिए 100 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। इस राशि का व्यय आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से लॉकडाउन में फंसे लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।

Nitika